5 वे राष्ट्रिय जिला युवा संसद का समापन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

 युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरु युवा केंद्र उदयपुर की और से नेशनल यूथ पलियामेंट ( जिला युवा संसद महोत्सव ) का वर्चुअल मोड़ पर महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर के विधुत अभियंत्रिकी विभाग के सभागार में आयोजित किया गया |

कार्यक्रम में मुख्य अतिथिभुवनेश जैन , निदेशक नेहरु युवा केंद्र संगठन नई दिल्ली रहे उन्होंने वर्चल मोड़ (ऑनलाइन) जुड़े प्रतिभागियों को आह्वान करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने युवाओ को एक मंच प्रदान करते हुए राष्ट्रिय युवा संसद महोत्सव 2024 का आयोजन करके युवाओ को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मोका दिया है जो कि एक सराहनीय कदम है युवाओ को जिला राज्य और राष्ट्रिय तीनो स्तरों पर अपना भाषण जो कि 3 विषयों पा आधारित है जिनमे पहला विषय स्वास्थ्य भलाई और खेल  एजेंडा फॉर यूथ , कौशल विकास युवाओ को सशक्त बनाने की चाबी है और तीसरा सोशल मिडिया परिपेक्ष विषयो पर बोलने का मोका मिलेगा |

इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी जिला युवा अधिकारी नेहरु युवा केंद्र उदयपुर शुभम पुर्बिया ने युवाओ को संबोधित किया एवं गोपाल वैष्णव लेखा एवं कार्यक्रम सहायक ने भी विचार व्यक्त किए | इस अवसर पर निर्णयको की भूमिका में डॉ. विक्रमादित्य दवे विभागाध्यक्ष विद्युत अभियांत्रिकी विभाग MPUT , डॉ हिमानी पालीवाल , डॉ भूमिका सिंह , फातिमा बानो पूर्व निदेशक NSS  , वाहिद हुसेन रहे |

कार्यक्रम में जगदीश पूरी गोस्वामी एवं राष्ट्रिय युवा स्वयं सेवक दाडम मेघवाल भी उपस्थित रहे साथ ही कुलदीप प्रजापत नेहरु युवा केंद्र चितोड़गड ने सभी का आभार व्यक्त किया  साथ ही कार्यक्रम में अंतिम क्षणों में संभाग के सभी प्रतिभागियों का परिणाम घोषित किया जो निम्न प्रकार है उदयपुर से प्रथम स्थान लवण्या पुरोहित द्वितीय स्थान पर धीरज चौबीसा चितोड़गढ़ से प्रथम स्थान नव्या नोश्लाया द्वितीय स्थान रिषभ चतुर्वेदी राजसमन्द से प्रथम स्थान मृदुला वैरागी द्वितीय स्थान वीरेंद्र सिंह चौहान डूंगरपुर से प्रथम स्थान कनिज फातिमा अशर्फी द्वितीय स्थान आयुष वैष्णव बांसवाडा से प्रथम स्थान कनक उपाध्याय द्वितीय स्थान जयदीप प्रजापत प्रतापगढ़ से प्रथम स्थान आदित्य जैन द्वितीय स्थान किंजल तम्बोली रहे |

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!