कुकरी कंपीटीशन की गुम न हो जायें के तहत मोटे अनाज को प्रोत्साहित कर रही महिलायें

उदयपुर। लेेट्स गिव बैंक की संस्थापक स्व.श्रीमती बबीता सक्सेना द्वारा स्थापित राष्ट्रीय स्तर के कुकरी कंपटीशन कहीं गुम ना हो जाए को राजस्थान उदयपुर से राधा गोस्वामी और मध्यप्रदेश ग्वालियर से वंदना जग्गी, बबीता सक्सेना के पति कर्नल अतुल सक्सेना एवं रीना मुखर्जी के निर्देशन में आगे बढ़ाते हुए मोटे अनाज के उपयोग को लेकर जनता को  प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता के सीजन सिक्स में इन दोनों महिलाओं ने पूरे भारत से आनलाइन 150  प्रतिभागियों को एक मंच पर लाने का काम किया तथा चयनित 30 प्रतिभागियों ने आगे दिल्ली में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
राधा गोस्वामी और वंदना जग्गी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज को मोटे अनाज के उपयोग के साथ साथ ,हमारी पुरानी भारतीय विधा को आगे बढ़ाना है। ये दोनों सहेलियां नित प्रतिदिन इस कार्य के लिए अग्रसर है और बबीता सक्सेना की पूरे विश्व को अपनी खोई हुई भारतीय पाक कला से अवगत करवाने की मुहिम में कटिबद्ध है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!