उदयपुर। परीक्षा के इसी दिन के लिये पिछले 15 सालों से शाला में निरंतर पढाई कर रहे है तथा जब समय आया है मूल्यांकन का तो उसका स्वागत करे।
कक्षा दसवी व बारहवी बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हुई,जिसमें उदयपुर क्षेत्र के कुल 9465 विद्यार्थी विभिन्न सेंटर पर परीक्षा दे रहे। इसी क्रम में दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर भी सी.बी.एस.ई द्वारा बोर्ड परीक्षा केन्द्र स्थापित किया गया है जिसमें कक्षा दसवीं व बारहवी के 863 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे है। समस्त छात्रों के लिये यह एक चुनौतीपूर्ण समय होता है। लेकिन सभी छात्रो का यह समझना चाहिये कि इस दिन के लिये यानिकी कक्षा 12 की परीक्षा के लिये वे पिछले 15 साल से स्कूल की शिक्षा निरंतर कर रहे है तथा जब यह समय आया है तो उसका स्वस्थ मानसिकता तथा पूर्ण तैयारी के साथ अपनी सहभागिता निर्भर होकर देना चाहिए।
उन्हे निश्चित समयावधि में पाठ्यक्रम को पढ़ना, प्रश्नपत्र का प्रारूप, प्रश्नपत्र में प्रश्नों का स्तर, आंतरिक विकल्पों में से प्रश्नों का चयन, प्रस्तुतीकरण, समय-नियोजन, तथा माता-पिता व शिक्षकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का दबाव आदि अनेक प्रकार के आयामों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा से पूर्व तैयारी करते समय तथा परीक्षा देने के समय यदि छात्र कुछ बातों का ध्यान रखें तो एक सीमा तक परीक्षा से संबंधित तनाव व चुनौतियों को कम कर अपनी सफलता के प्रति आश्वस्त हुआ जा सकता है।
पढ़ाई का मूल्यंाकन करने का समय आया, तो उसका स्वगात करें
