वन मंत्री ने किया सज्जनगढ़ बायोलोजिकल पार्क एवं लवकुश वाटिका माछला मगरा का निरीक्षण

उदयपुर, 12 फरवरी। प्रदेश के वनमंत्री संजय शर्मा ने सोमवार को सज्जनगढ़ बायोलोजिकल पार्क का अवलोकन किया। उन्होंने बरगद का पौधा लगाया और बायोलोजिकल पार्क में स्थित एनक्लोजर एवं वन्यजीवों के बारे में जानकारी ली। मंत्री शर्मा टाईगर, स्लोथ-बीयर, लॉयन को देखकर अभिभूत हुए। उन्होंने निर्माणाधीन रेप्टाइल सेक्शन कार्य का भी अवलोकन किया एवं संबंधित अधिकारियों को बायो पार्क की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक एस.आर.वी.मूर्थी व वन संरक्षक सुनील कुमार उपस्थित रहे। वन मंत्री ने लव कुश वाटिका माछला मगरा का भी निरीक्षण किया गया, जहां कचनार एवं जामुन का पौधा रोपण कर विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने चबूतरा निर्माण, लक्ष्मण झूला, किड्स प्ले जोन आदि कार्यों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जल संसाधन मंत्री आज उदयपुर में
उदयपुर, 12 फरवरी। जल संसाधन एवं जल संसाधन (आयोजना) विभाग के मंत्री सुरेश सिंह रावत मंगलवार 13 फरवरी को सुबह 7.40 बजे वायुयान से उदयपुर पहुंचेंगे। वे सुबह 10 से 3 बजे तक प्रताप गौरव केन्द्र में आयोजित बैठक में भाग लेंगे। वे शाम 6.20 बजे वायुयान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

मुख्यमंत्री युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना में आवेदन आमंत्रित
उदयपुर, 12 फरवरी। राज्य में 18 से 35 वर्ष के स्नातक युवा उद्यमियों/उद्यमिता को बढ़ावा देने एवं षिक्षित युवा बेरोजगारों को अपना नवीन उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु ‘‘मुख्यमंत्री युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना’’ में आवेदन आमंत्रित किये गये है। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि योजना में नवीन उद्यम (विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार) प्रारंभ करने के लिए 18 से 35 वर्ष तक की आयु के षिक्षित युवा उद्यमियों को अधिकतम एक करोड़ रूपये तक की ऋण राषि परब्याज अनुदान एवं मार्जिन मनी अनुदान देय होगा। आवेदन की पात्रता की शर्तों के अनुसार राजस्थान के मूल निवासी न्यूनतम स्नातक स्तर के युवा पात्र होंगे। आवेदक को आवेदन पत्र के जन-आधार कार्ड की प्रति, पासपोर्ट साईज फोटो, स्व-प्रमाणित परियेजना रिपोर्ट, जन्म तिथि प्रमाण पत्र हेतु 10वीं की अंकतालिका प्रमाण पत्र की छायाप्रति, स्नातक की अंकतालिका की छायाप्रति व मूल निवास प्रमाण पत्र की छाया प्रति लगानी होगी।

विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना में आवेदन आमंत्रित
टूलकिट क्रय करने पर मिलेगी अधिकतम 5000 रुपये तक की सहायता

उदयपुर, 12 फरवरी। विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना के तहत हस्तकारों, शिल्पकारों व दस्तकारों को टूल किट क्रय करने पर सहायता राशि उपलब्ध कराने हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये है। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि योजनान्तर्गत 18 से 40 वर्ष के हस्तशिल्प, दस्तकार व कामगार जिनका जन आधार बना हुआ है व जिनके पास उद्योग विभाग, विकास आयुक्त, हस्तशिल्प (भारत सरकार) का वैध पहचान पत्र है एवं जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम है वे इस योजना में राज्य सरकार के एसएसओ पोर्टल के माध्यम से योजना (हस्तशिल्प) के आइकन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजनान्तर्गत जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा पात्रता की जाँच उपरांत पात्र आवेदक द्वारा टूल किट क्रय कर बिल पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा। इसकी मूल प्रति आवेदक द्वारा पुनर्भरण से पूर्व जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में प्रस्तुत करनी होगी।

एक दिवसीय कैम्पस भर्ती शिविर 14 को
उदयपुर, 12 फरवरी। रोजगार कार्यालय की ओर से अम्बामाता स्थित कार्यालय परिसर में 14 फरवरी को एक दिवसीय कैम्पस भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। उपनिदेशक ने बताया कि शिविर में विभिन्न कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी और प्रशिक्षण सुविधाओं की जानकारी दी जायेगी। इच्छुक आशार्थी अपने समस्त प्रमाण-पत्रों एवं पासपोर्ट साईज के फोटो के साथ शिविर स्थल पर उपस्थित होकर लाभान्वित हो सकते है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!