सेन्ट एन्थोनिज का वार्षिक खेलकूद दिवस सम्पन्न

चमचमाते मेडल ने बच्चों को ललचाया, खिलाड़ियों का सम्मान

उदयपुर। स्थानीय सेन्ट एन्थोनिज सीनियर सैकण्डरी स्कूल का वार्षिक खेलकूद दिवस सम्पन्न हुआ। मिडिया प्रभारी विकास साहू ने बताया कि कक्षा नर्सरी से 5वीं तक का खेलकूद दिवस में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आए छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा सवर्ण, रजत, कास्य पदक प्रदान किये गयें इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय पारा बैडमिंटन खिलाड़ी गिरीश कुमार जयंतीलाल शर्मा, फादर जेम्स, क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज चौधरी, किशन चौधरी, अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी कियाना परिहार, व कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्राचार्य विलियम डिसूजा  द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न दौड़, आईटम रेस, पी.टी. व नृत्य सहित कुल 214 रेस का आयोजन हुआ। जिसमे कुल 642 पदक छात्र-छात्रओं द्वारा जीते गए। अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों के विद्यालय में मानसिकता के साथ शारिरीक विकास भी होना जरूरी है। उन्होनें छात्र-छात्रओं को मेडल पहनाते समय बड़े खुश होते हुए और उनके परिचय लेने लगें। कार्यक्रम की शुरूआत में अतिथि द्वारा खेल दिवस की शुरूआत हेतु ध्वजा रोहण किया गया व कार्यक्रम की शुरूआत की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्य जे.सी. डिसूजा द्वारा किया गया। धन्यवाद प्राचार्य विलियम डिसूजा द्वारा दिया गया। जिन्होने कहा कि इस भव्य खेल दिवस के अवसर पर व उन सभी अध्यापकों व अभिभावको का धन्यवाद करते है जिन्होने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हमेशा आगे रहे है। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा पूरे वर्ष खेलों में विद्यालय व शहर का नाम रोशन करने वाले करीब 400 खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह व पारितोषिक प्रदान किया गया जिनमें मुख्य रूप से स्विमिंग में युग चलानी सहित कई खिलाड़ियों का सम्मान किया गया

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!