उदयपुर। पूर्व राज परिवार के सदस्य एवं विधानसभा नाथद्वारा के विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ का आज राष्ट्रीय राजपूताना संघ की ओर से स्वागत अभिनंदन किया गया ,कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कमलेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि विश्वराज सिंह मेवाड़ के अयोध्या पधारने के पश्चात वहां पर साधु संतों का आशीर्वाद लेकर के वहां का दर्शन भ्रमण कार्यक्रम करके पुनः उदयपुर निवास पर पधारने पर उनका स्वागत अभिनंदन निरुपमा कुमारी मेवाड के सानिध्य में किया गया ,इस अवसर पर मेवाड़ ने बताया कि अयोध्या में प्रभु श्री राम से पूरे राजस्थान के लिए एवं विशेष कर मेवाड़ के लिए खुशहाली की कामना की गई, इस अवसर पर जगदीश सिंह सांखला, शिव सिंह सोलंकी ,लक्ष्यराज सिंह पवॉर, हेमेंद्र सिंह सांखला, हेमंत सिंह गहलोत सहित संघ की मातृशक्ति उपस्थित थी
राष्ट्रीय राजपूताना संघ द्वारा पूर्व राज परिवार का स्वागत, अभिनंदन
