माधवानी का अभिनंदन

उदयपुर, 03 फरवरी। समाजसेवी मुकेश माधवानी को उदयपुर आइकॉन अवार्ड की ओर से सम्मानित किए जाने पर जय हनुमान राम चरित मानस प्रचार समिति ट्रस्ट ने हर्ष व्यक्त करते हुए माधवानी का अभिनंदन किया है।

जय हनुमान राम चरित मानस प्रचार समिति ट्रस्ट, उदयपुर मेवाड़ के संस्थापक ट्रस्टी सत्यनारायण चौबीसा ने बताया कि समाजसेवी—भामाशाह मुकेश माधवानी को उदयपुर आइकॉन अवार्ड की ओर से एक्सीलेन्स श्रेणी प्रोडक्शन एंड इवेन्ट प्लानर 2023—24 के सम्मान से नवाजा गया। इस पर जय हनुमान रामचरित मानस प्रचार समिति ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक डॉ. ओ पी महात्मा, महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती बसंती वैष्णव व अन्य सदस्यों ने अभिनन्दन किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!