श्री उदयपुर ऑयल एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन

उदयपुर।  श्री उदयपुर ऑयल एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, वरिष्ठ व्यवसाई सम्मान व कैलेंडर विमोचन कल शनिवार, दिनांक 6 जनवरी 2024 को आर्बिट रिज़ॉर्ट उदयपुर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अतिथि पारस सिंघवी उपमहापौर, नगर निगम उदयपुर एवं अध्यक्ष, चेंबर ऑफ कॉमर्स उदयपुर डिवीजन मदन लाल गुर्जर, सचिव कृषि उपज मंडी समिति पंकज शर्मा, प्रवक्ता एवं महासचिव राजस्थान कांग्रेस कमेटी संजय भंडारी, अध्यक्ष, व्यापार मंडल एवं गणेश लाल अग्रवाल, अध्यक्ष, दाल चावल व्यापार संघ उदयपुर थे।

कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के वरिष्ठ व्यवसाईयों के सम्मान से हुई जिसमें शहर के प्रमुख कस्तूरचंद सिंघवी, शिवकुमार बापना, पुष्कर अग्रवाल, जयंतीलाल जैन, प्रताप राय चुघ, पुरषोत्तमसाहू समेत 17 वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान किया गया। तत पश्चात पारससिंघवी द्वारा नव निवार्चित्तः कार्यकरिणी के पदाधिकारियों सहित सभी कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई गयी। अंत में संगठन के सदस्यों द्वारा वर्ष 2024 के कैलेंडर का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में एसो. के अध्यक्ष अशोक कोठरी, सचिव अनिल जैन एवं उपाध्यक्ष अर्जुन जैन ने अपने विचार रखे एवं व्यापार में आ रही समस्याओं से सभी को अवगत कराया। एसो. के इतिहास पर कोषाध्यक्ष चिराग बंसल द्वारा प्रकाश डाला गया। धन्यवाद सह सचिव हरीश साहू द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में शहर के अन्य कई व्यापारिक संगठनो के पदाधिकारी उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!