मार्बल एसोसिएशन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं नववर्ष 2024 कैलेंडर का विमोचन

उदयपुर। उदयपुर मार्बल एसोसिएशन द्वारा प्रकाश्यिात वर्ष 2024 के कलेण्डर के सम्पादित हुए वर्ष 2023-25 की कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्यों मुख्य चुनाव अधिकारी श्री बी. आर भाटी साहब द्वारा सभी को शपथ दिलाई गई  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष श्री पंकज गंगावत ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद नववर्ष कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम मुख्य चुनाव अधिकारी रहे श्री बी. आर. भाटी के आतिथ्य में किया गया।
सचिव श्री नीरज शर्मा ने बताया की उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के शपथ ग्रहण एवं कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में पधारे हुए सभी कार्यकारिणी सदस्यों, सलाहकार सदस्यों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों का उपरना पहना कर स्वागत किया गया। पधारे हुए सभी अथितियो ने नववर्ष की शुभकामाएं देते हुए मार्बल एसोसिएशन के साथ पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, सलाहकार सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!