नाकोड़ा भैरव की पदयात्रा कर नये वर्ष में सभी के लिये सुख समृद्धि की कामना की

उदयपुर। नाकोड़ा पूर्णिमा मंडल उदयपुर के तत्वाधान मंे छठीं बार उदयपुर से पैदल चलकर नाकोड़ा जी मेवा नगर तीर्थ की यात्रा कर नाकोड़ा भैरव से नये वर्ष में सभी के लिये सुख समृद्धि की कामना की।
इस पद यात्रा दल में रितेश शाह, रिका शाह, सोनु गन्ना, भाग्यश्री, नीतेश जैन, आयुष सेठ, पीयू शाह, सयम जैन, आशिष कासमा,  आशा कासमा, अमोलक सुखलेचा व रीतु नागौरी शािमल थे।
नाकोड़ा पूर्णिमा मंडल ने उदयपुर से विगत 20 दिसम्बर को आयड जैन तीर्थ से गाजे बाजे नाचते हुए सभी यात्रियों को विदाई दी गई। सभी पदयात्री उदयपुर से रणकपुर जी फालना जालौर आदि रास्ते के अनेकों तीर्थ के पैदल चलकर दर्शन वंदन करते हुए आज नाकोड़ा जी तीर्थ पहुंचे, जहां नाकोड़ा पार्श्वनाथ तीर्थ में मण्डल एव परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!