आज होगा फतेहसागर पर हरिनाम संकीर्तन
उदयपुर। गीता जयंती माह के उपलक्ष में इस्कॉन कोवे चीरवा द्वारा सेंट्रल जेल उदयपुर में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें जिले के आला अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट डायरेक्टर मदन गोविंद दास द्वारा कलयुग में हरिनाम की महिमा का वर्णन करते हुए समय के उपयोग के बारे में जानकारी दी।
हरिनाम के साथ भगवद गीता के श्लोकों का उच्चारण के अभ्यास के साथ भगवद गीता के मूल सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन में उतारने का प्रयास करने के लिए कहते हुए इससे दैनिक जीवन में होने वाले सकारात्मक परिवर्तनों पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम के अंत में जेल निवासियों को श्रीमद भगवद्गीता वितरित की गई एवं उपस्थित अधिकारियों को भी भगवद गीता देते हुए अध्ययन का आग्रह किया। इसी के साथ प्रश्नोत्तर में जेल निवासियों द्वारा नियमित गीता कक्षा शुरू करने के लिए कहा साथ ही हरिनाम में भी रुचि व्यक्त की।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर मदन गोविंद दास ने छभ् 8 पर मोहनपुरा चीरवा पर निर्माणाधीन भव्य मंदिर की संरचना और उसके कार्यकलापों के बारे में बताया जिसमें भविष्य में शुरू होने वाले वैदिक शिक्षण प्रसाद वितरण इत्यादि कार्यक्रम सम्मिलित है।
कार्यक्रम में जिला एवं सेशन न्यायाधीश चंचल मिश्रा अतिरिक्त जिला न्यायाधीश कुलदीप शर्मा एवं जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार उपस्थित रहे। प्रोजेक्ट डायरेक्टर मदन गोविंद दास से बताया 31 दिसंबर की शाम 5 बजे से फतेहसागर पाल पर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा ।
इस्कॉन कोवे चीरवा द्वारा सेंट्रल जेल में हुआ गीता दान
