रक्तदान शिविर में 75 यूनिट संग्रहित:
उदयपुर. राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड 53 वा उदय ओपन रोवर क्रू, भुवाणा ने मोबाइल मास्टर के पास मेनारिया हाउस में आयोजित रक्तदान शिविर रोवर लीडर सुरेश कुमार प्रजापत के नेतृत्व में 75 यूनिट रक्त सफलता से जुटाई गईं। यह रक्तदान शिविर माननीय आदरणीय श्रीमान किशन जी सालवी साहब और राष्ट्रपति रोवर श्री डालचन्द्र मेनारिया की स्मृति में समर्पित था और यह तीसरा रक्तदान शिविर था। शिविर में रोवर्स ने अपने सकारात्मक सामर्थ्य के साथ योगदान किया। शिविर के मुख्य अतिथि संगीता चित्तोड़ा ,मीना मंदोत जी ने भुवाणा पंचायत के सरपंच मोहन लाल डांगी राहुल मेनारिया दीप लाल जी मेनारिया उप सरपंच किशन लाल जी जयशंकर उप सरपंच बेदला की उपस्थिति में और अन्य समर्थकों के साथ मिलकर शिविर का संचालन किया। रक्तदान शिविर में सफलता के साथ ही, पैसिफिक हॉस्पिटल भीलों का बेदला, उदयपुर से आया डोनेशन टीम ने 75 यूनिट रक्त संग्रहित कीं। इस माध्यम से समुदाय को सामाजिक सेवा में योगदान करने का मौका मिला और स्वस्थ समुदाय की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा गया। इस रक्तदान शिविर में सम्मिलित हुए रोवर्स में वीरेंद्र, कमल सिंह, मंगल सिंह, और भविष्य सिंह ने अपनी सेवा दी। जिसकी जानकारी मुकेश कुमार कुमावत द्वारा दी गई l
53वें उदय ओपन रोवर क्रू, भुवाणा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में समर्थ योगदान
