उदयपुर। रोटरी क्लब आफ उदयपुर एवं सहज योग ध्यान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में रोटरी बजाज भवन में आज क्रिसमस पर्व बहुत उत्साह और उल्लास से मनाया गया।
रोटरी क्लब अध्यक्ष गिरीश मेहता ने बताया कि शंखनाद और नगाड़े के साथ आदिशक्ति का आगमन हुआ और स्वागत के साथ सूक्ष्म ध्यान द्वारा अपने चक्रों और नाडिय़ों का संतुलन किया गया। विश्व शांति और कल्याण की प्रार्थना के साथ गणेश वंदन की प्रस्तुति छोटे बच्चों ने करी द्य और पुष्प समर्पण कर श्री जीसस क्राइस्ट का पूजन किया गया।
क्लब अध्यक्ष गिरीश मेहता व क्लब की प्रथम महिला डॉक्टर प्रिया मेहता ने भी पूजा में भाग लिया और माता के चरणों में माला अर्पित की। वसुदेव कुटुंबकम की पर्याय यह पूजा सहज योगिनी बहन श्रीमती दिव्या शर्मा और सविता गोयल ने की। अंजन दीप सिंह, नमिता दीदी, हर्षिता दीदी, अखिलेश भैया, अनंत भैया, देव कुमार सोलंकी भैया ने भजन की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष गिरीश मेहता, अनंत बंसल, रो मुनीश गोयल ने पूरे हृदय से पूजा में भाग लिया। सहज संस्था प्रमुख नरेंद्र औदिच्य, सुनील कुमट, जयदीप सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा प्रति रविवार को भोपाल पूरा में निःशुल्क ध्यान सिखाया जाता है। रोटरी क्लब का आभार व्यक्त कर गिरीश मेहता सा को पुष्प गुच्छ भैंट करा द्य अत में सभी श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी का आनंद लिया।
उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया क्रिसमस पर्व
