प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत हस्तशिल्पियो-दस्तकारो को  मिलेगा तीन लाख तक का ऋण

चित्तौड़गढ़, 18 दिसंबर। केन्द्र सरकार द्वारा वित्त पोषित प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत हस्तशिल्पियो – दस्तकारो को सहायता देने व उनके तकनीकी कौशल को बढ़ावा देने के लिए उन्हें दो किश्तों में ब्याज अनुदान युक्त कोलेटरल फ्री तीन लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जायेगा।
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने बताया कि चयनित दस्तकारो को स्किल अपग्रेडेशन के लिए ट्रेनिंग व  500 रुपए प्रतिदिन स्टाईपेण्ड दिया जायेगा। इसके साथ ही 15 हजार रू. तक का टूलकिट दिया जाएगा। एक परिवार से एक ही सदस्य योजना का लाभ ले सकेगा । लाभार्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए । गत पांच सालो में केन्द्र व राज्य सरकार की ऋण योजना में लाभान्वित नहीं होना चाहिए। जिले में आयोजित की जा रही “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के केम्पों में कॉमन सर्विस सेन्टर पर ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान को उक्त पोर्टल पर ऑनबोर्ड करने तथा आवेदको का रजिस्ट्रेशन करने (कारपेंटर, बोटमेकर, शस्त्रसाज, लुहार, हैमर व टूलकिट मेकर, ताला निर्माता, मूर्तिकार, सुनार, कुम्हार, चर्मकार, राजमिस्त्री, टोकरी, चटई, झाडू निर्माता, खिलोना निर्माता, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, फिशिंग नेट सबंधी 18 ट्रेड के दस्तकारो हेतु) का कार्य किया जा रहा है साथ ही आवेदक स्वयं भी pmvishwakarma.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकता है। आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज- आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पास बुक, मोबाईल नंबर।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!