तेरापंथ महिला मंडल की द पावर ओफ सेल्फ शिल्पशाला
उदयपुर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल उदयपुर के बैनर तले द पावर शिल्पशाला के तहत शासन श्री मुनि सुरेश कुमार के सान्निध्य में शहर के महाप्रज्ञा विहार में द पावर ऑफ सेल्फ शिल्पशाला का आयोजन हुआ।
नमस्कार महामंत्रोच्चारण से शुरु हुए शिल्पशाला को सम्बोधित करते हुए मुनि सम्बोध कुमार ‘मेधांश’ ने कहा- आपकी सफलता आपके हाथ में है, अपनी जीत अपनी लड़ाई से शुरू होती है। जब हम खुद पर भरोसा और खुद से प्यार करना शुरू करते है तो सारी कायनात हमारे साथ हो जाती है, दुनिया की सारी समस्याओ का अंत स्वयं में होता है। खुद को इतना मजबूत बनाले कि दुनिया आपको फोलो करते के लिए मजबुर हो जाए। हमारी सोच ही हमारी शक्ति है, तब तक कुछ भी संभव नहीं है जब तक हम स्वयं पर विश्वास करना शुरू ना कर दे। मुनि ने कहा- ऑटो पोटेन्स, पर्सनल मास्टरी, एसोटेरिक पावर, माइंड शिफिटिंग से हम स्वयं को इस दुनिया का सुपर पावर बनाने के काबिल हो सकते है!
मुख्य वक्ता साइकोलोजिस्ट डॉ. पुजा जैन ने कहा- आत्मनिर्भर होना सबसे बड़ी विशेषता हैं जिससे विशेषित होकर हम कही भी पहुंच सकते हैं। हममे असीम संभावनार है उन संभावनाओं को खोजना शुरु करे तो हम अखुत खजाने के मालिक है। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल सदस्या- ओ द्वारा ‘हो संकल्प सत्य शिव सुंदर उंची एक उड़ान भरे’ प्रेरणा गीत से हुआ। स्वागत मंडल अध्यक्षा सीमा बाबेल आभार मंत्री ज्योति कच्छारा ने व्यक्त किया। विषय प्रस्तुति सहमंत्री आशा हरकावत ने दी। मंच संचालन श्रीमती गर्विता दुग्गड़ ने किया ।
