फतह एकेडमी में नेत्र जांच शिविर का किया आयोजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

फतहनगर। स्थानीय विद्यालय फतह एकेडमी में विद्यार्थियों के लिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आंखों की जांच ऑटो रिफ्रेक्टर टेक्नोलॉजी पर आधारित मशीन द्वारा की गई। लगभग 431 विद्यार्थियों की प्रारंभिक जांच की गई एवं 65 विद्यार्थियों की मशीन द्वारा जांच की गई। इस दौरान बच्चों को हेल्दी विजन के लिए टिप्स दी गई व हेल्दी फूड के बारे में जानकारी वरिष्ठ अध्यापिका पारुल वर्डिया द्वारा दी गई। नेत्र जांच पंकज जांगिड़ एवम् विकास जांगिड़ द्वारा की गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!