बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विभाग द्वारा वस्त्र वितरण

उदयपुर 12। भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला सहसंयोजक सोनिका चोरडिय़ा ने बताया जिला संयोजक पार्षद डॉ शिल्पा पामेचा  के नेतृत्व एव नारायण लाल लोहार के संयोजन में रामबाग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गांव की बालिकाओं को स्टेशनरी व नए वस्त्र वितरित दिए गए। इस कार्यक्रम में उप सरपंच गोविंद रेबारी एवं रामबाग रिसोर्ट के संरक्षक श्री नारायण  रेबारी एवं गांव ढिकली से भाजपा कार्यकर्ता छगन बापना, मोहन सिंह देवड़ा ,दिलीप  बापना, गोकुल दास  वैष्णव ,मनोहर  राव उपस्थित थे  और उन्होंने बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामनाएं करी। इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सदस्य लज्जा रामेजा, राहुल श्रीमाली ,सुनील पालीवाल, अंजू सोनी, भीष्म रामेजा, दिव्या जोशी इत्यादि उपस्थित रहे। सभी ने आगे भी इसी तरह वस्त्र वितरण कार्यक्रम को जारी रखने का निर्णय लिया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!