सूचना अधिकार की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। सूचना एवम रोजगार अधिकार अभियान का दो दिवसीय जिला स्तरीय स्वयं सेवी संस्थान के प्रतिभागियों का प्रशिक्षण उदयपुर में आस्था प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित किया गया जिसमे बताया गया की सरकारी विभाग से किस प्रकार सरकार की योजना विकास कार्य की स्वीकृति लागत खर्च की जानकारी सूचना के अधिकार के तहत केसे प्राप्त की जा सकती है और गांव में बनी नाडी सड़क में कितनी राशि व्यय की गई हैं सरकार के माप के अनुसार उसमे सामग्री का प्रयोग हुआ या नही इसकी पुख्ता जानकारी के लिए सूचना के अधिकार का प्रयोग करके जानकारी प्राप्त की जा सकती है जिसमे सामाजिक कार्यकर्ता एवम जिला कोडिनेटर प्रभा शकर शर्मा ने आरटीआई के बारे में पूरी जानकारी दी भारतीय फास्टर पर्यावरण सोसाइटी इंटाली के ललित नारायण आमेटा ने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी लेने में किस तरह की समस्या आती हे उसका किस प्रकार समाधान करते हुए लोक हित में केसे सूचना लेकर उसका कार्य किया जा सके साथ ही वक्ताओं ने सूचना के अधिकार एक्ट की पूरी जानकारी प्रतिभागियों को देते हुए यह भी बताया की यदि समय पर सूचना लोक सूचना अधिकारी द्वारा नहीं दी जाती है कितना दंड या जुर्माना भरने का प्रावधान है आस्था के प्रतिनिधि श्याम लाल मेनारिया ने सूचना के अधिकार एक्ट के बनने से लेकर अब तक के अनुभवों को प्रतिभागियों में साझा किए आदिवासी महिला विकास समिति झाड़ोल के प्रतिनिधि सोहन लाल गमेती ने महिला अधिकारों पर जानकारी दी लोक विकास समिति पाई के खेमराज कटारा कन्हैयालाल मेनारिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए प्रसा अनुसंधान संस्था की संस्थापिका सविता गुप्ता तिवारी एवम चेतन्य प्रभु राधा कृष्ण सेवा संस्थान मेनार के कैलाश चंद्र मेनारिया वॉटर शेड ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट के फील्ड ऑफिसर माधव मेनारिया पर्यन्त समिति बंबोरा के मोहन लाल डागी सहित गोगुंदा झाड़ोल सलूंबर गिर्वा बड़गांव कुराबड़ मावली केसरियाजी वल्लभनगर लसाडिया फलासिया आदि ब्लॉक से 30 सामाजिक कार्यकर्ता ने भाग लिया

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!