उदयपुर। स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन, उमरड़ा में कन्या कौशल शिविर का आयोजन हुआ।
महाविद्यालय के निदेषक डॉ. सुभाष राजक ने बताया कि महाविद्यालय पर गायत्री शक्तिपीठ, उदयपुर के तत्वाधान में खण्डवा और मथूरा के परिवाजक सदस्यों श्रीमान् बृजेष पटेल खण्डवा, उमा शर्मा दीदी भरतपुर तथा मंजू शर्मा दीदी मथूरा शक्तिपीठ के निर्देशन में गायत्री देवकन्या मीमांषा, तनू और पूर्णिमा के द्वारा ‘‘कन्या कौशल‘‘ शिविर का आयोजन हुआ। देवकन्या मीमांसा द्वारा जीवन लक्ष्य पर विचार प्रकट किये गये, जिसमें सनातन धर्म को केन्द्र में रखकर अपने लक्ष्यों को निर्धारित कर सादगी, सद्गुण और निर्मलता से भरे संस्कारों के परिमार्जन के लिये आह्वान किया गया तथा देवकन्या तनू द्वारा जीवन सूत्र पर विचार प्रकट किये गये, साथ ही देवकन्या पूर्णिमा द्वारा जीवन रहस्य पर आह्वान करते हुए गायत्राी मंत्र तथा सनातन ऋषियों के योगदान पर प्रकाष डाला गया।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूर्णिमा नराणिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ, उदयपुर से श्रीमान् अर्जुन सनाढ्य, श्रीमती शारदा सनाढ्य एवं श्रीमती रितु राठौड उपस्थित थे। महाविद्यालय के संकाय सदस्य श्रीमती रंजना भटनागर, श्रीमती पूर्वी, पूर्णेश काठारी, शिव प्रसन्न सिंह दहिया, श्रीमती मीना मेनारिया, श्रीमती पायल पानेरी, श्रीमती शिप्रा शर्मा, श्रीमती हीना जैन, श्रीमती एकता सोनी एवं महाविद्यालय के प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष की छात्राध्यापिकाएॅ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बृजेश पटेल ने किया।
कन्या कौशल शिविर का आयोजन
