हूप मेराथन में बनायेंगे विश्व रिकॉर्ड
उदयपुर। लेट अस स्टूडियो पर आज हुआ हूप मेराथन पोस्टर को लांच किया गया। इस मैराथन से अनेक स्पॉन्सर भी जुड़े है। जिसमे आज सेल्यूस केेे ग्रुप के डॉ.हनुवंत सिंह राठौड़ आरजे काव्य,संदीप राठौर जी, आरजे हिमांशु, धारा कैफे के शुभम्,डिजिटल सपेार्टर अमरतुल्लाह,रवि मौजूद थे।
इसके अलावा इवेंट के स्पॉन्सर्स में अर्थ डिग्नॉस्टिक, पेजेज होला किड्स,के बाय करीना,इन्डलूस बाय ज्योत्सना शगुन व पीएफसी एज्यूकेशन जुड़े हुए है। इस इवेंट की शुरुआत छोटे छोटे बच्चांे की हूप परफॉर्मेंस से हुई। जहंा हमारे छोटे हूपर प्राण्या,आरिका,रेयांश ,ग्रंथ ने अपनी परफॉर्मेंस से इस इवेंट की शुरुआत की जिससे सभी काफी एक्साइटेड हो गए थे क्योंकि इनकी परफॉर्मेंस काफी आकर्षित थी। बच्चांे ने हूप वॉक भी की जिससे वो सभी को बता पाए कि हूप मेराथन कैसा होगा। उसके बाद हूप मेराथन के पोस्टर को लॉन्च किया गया। जिसके बाद सभी स्पॉन्सर्स से हूपिंग कराई। उन्होंने इस मैराथन के प्रतिभागी बनने का वादा भी किया।
पीएफसी की निर्देशिका मीनाक्षी भेरवानी ने बताया की इन स्पॉन्सर्स के वर्क प्लेस पर भी वर्कशॉप होगी ताकि जो मैराथन में पार्टिसिपेट कर रहा है उन्हे सीखने का वक्त मिले। वर्कशॉप आगे वाले हफ्ते में है जिसको एक टीम बिल्डिंग एक्सरसाइज के रूप में बताया जाएगा क्योंकि हूपिंग फिजिकल एक्सरसाइज के साथ मेंटल एक्सरसाइज भी है।
मीनाक्षी भेरवानी ने बताया कि लेट अस हूप का इनिशिएटिव उनके बेटे 14 वर्षीय हिरेन जोटवानी की ओर से है। हिरेन का कहना है कि लॉकडउन के बाद उन्होंने अपनी मम्मी से हूपिंग करना सीखा और ये समझा कि यह बहुत अच्छी मेंटल और फिजिकल एक्सरसाइज है और इसके बारंे में सभी को जानना चाहिए और सीखना चाहिए और इसी मकसद से हूप मेराथन होने जा रहा है क्योंकि पिछले एक साल से दोनो जनें हूपिंग सीखा रहे है तो काफी लोग हूपिंग सीख चुके है। हिरेन ने बताया की इस मेराथन में लोग हूपिंग करते हुए डिस्टेंस कवर करेंगे और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड मैक्सिमम डिस्टेन्स कवर्ड करेंगे जब वे हूपिंग करेंगे। ये एक अलग रिकॉर्ड होगा।
लेट अस हूप की हूप मेराथन-2023 का हुआ पोस्टर लांच
