वोट की स्याही बताएं, टिकट पर छूट पायें

उदयपुर, 22 नवंबर। लोकतंत्र का पावन पर्व शनिवार 25 नवंबर को मनाया जा रहा है। उदयपुर जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अरविंद पोसवाल के निर्देशन में जिले में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने जिला प्रशासन के स्वीप कार्यक्रम के तहत लगातार विभिन्न नवाचार किये जा रहे है। इसी कड़ी में पर्यटन विभाग की पहल पर शहर के पर्यटक स्थलों पर मतदाताओं को विशेष छूट के प्रावधान किए जा रहे है।
उपनिदेशक पर्यटन शिखा सक्सेना ने बताया कि विभिन्न संस्थानों को आमजन को मतदान के लिए प्रेरित करने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विविध गतिविधियों के लिए आग्रह किया गया था। इसी क्रम में अंडर द सन एक्वेरियम उदयपुर की ओर से मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए टिकट पर छूट दी जा रही है। अंडर द सन एक्वेरियम के प्रबंधक ने बताया कि 27 नवंबर तक मतदाता द्वारा मतदान करने के बाद अपनी अंगूली पर स्याही का निशान दिखाने पर एक्वेरियम टिकट पर 40 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
इसी प्रकार मंशापूर्ण करणी माता रोप-वे में भी मतदाताओं को 27 नवम्बर तक अपनी अंगुली पर स्याही का निशान दिखाने पर रोप-वे टिकट में 20 प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!