फतहनगर। गुरूवार को क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर तुलसी विवाह के आयोजन होंगे। विवाह से एक दिन पूर्व बुधवार को विविध आयोजन सम्पन्न किए गए।
फतहनगर के ईंटाली चैराया स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर पर तुलसी विवाह आयोजन के क्रम में बुधवार को सायं भजन संध्या का आयोजन किया गया। गुरूवार को सुबह 6 बजे नगर के द्वारिकाधीश मंदिर से ठाकुरजी की बारात का आगमन होगा। बारात का भव्य स्वागत एवं अगवानी के बाद तुलसी विवाह सुबह 9 बजे होगा।
ईंटाली से भी बारात भटेवर के समीप विवाह के लिए गुरूवार को ही प्रस्थान करेगी। भगवान को बिन्दोले दिए गए तो शाम को शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत की तथा प्रभु भक्ति का लाभ लिया। भगवान के जयकारों के साथ निकली शोभायात्रा में भक्त भाव विभोर हो नाचते गाते चले।
इसी प्रकार चंगेड़ी में चारभुजा मंदिर तुलसी विवाह कार्यक्रम में ठाकुरजी की बिंदोली निकाली गयी। बिन्दोली जाट समाज के मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे गांव में निकली। सज्जित वेवाण में ठाकुरजी को विराजित किया गया। डीजे की भक्तिमयी धुनों पर ग्रामीणों ने खूब नृत्य किया। चंगेड़ी जाट समाज के 30 जोड़ों के अलावा एक ब्राह्मण,एक माली,एक राजपूत समाज की महिलाओं ने तुलसी के व्रत रखें थे। इसी को लेकर उक्त विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
