उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर में शनिवार दिनांक 18 नवम्बर 2023 को आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर को 56 भोग धराया जायेगा।
प्रन्यास सचिव एडवोकेट चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि शनिवार को महाकालेश्वर महादेव की परम्परागत विधि विधान से सवेरे पूजा अर्चना होगी। साथ ही दोपहर की की आरती के बाद आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर की पूजा अर्चना कर उन्हें श्रृंगार धराया जायेगा। सायंकाल 6 बजे भगवान का 56 भोग धराया जायेगा।
श्री महाकालेश्वर अन्न यज्ञ सेवा समिति के के.जी.पालीवाल, रमेश राजपूत ने बताया कि 56 भोग की तैयारियां दो दिन पूर्व से ही आरंभ कर दी है ठाकुर जी के लिए विविध व्यंजन मंदिर परिसर में ही बनवाएं जा रहे है। उन्होंने बताया कि सायंकाल महाआरती की जाएगी। पालीवाल ने बताया कि अन्न महोत्सव की तैयारिया में चतुर्भुज आमेटा, राजेश सोनी, रमेश सोनी, डी.के.राव के सानिध्य में की जा रही है।
महाकालेश्वर मंदिर में 56 भोग (अन्नकूट महोत्सव) आज
