शर्मा को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव किया नियुक्त

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उदयपुर से पंकज कुमार शर्मा को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया। उदयपुर कांग्रेस के नीवर्तमान प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि पंकज कुमार शर्मा वर्तमान में पीसीसी प्रवक्ता है साथ ही शर्मा महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति एवं शांति अहिंसा प्रकोष्ठ व 50 वीं वर्षगांठ समारोह समिति बांग्लादेश आजादी युद्ध, 1971 के जिला संयोजक हैं एवं प्रदेश में सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ वॉलंटरी सेक्टर, राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी एवं साहित्यकार कल्याण कोष प्रबंधन समिति, 20 सूत्री कार्यक्रम विभाग जैसी कई समितियों में सदस्य हैं। शर्मा 30 साल से एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, युवा इंटक, प्रदेश कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके है। शर्मा ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का आभार व्यक्त किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!