हेरिटेज गर्ल्स स्कूल में विरासत का स्मरण और सफलता का जश्न मनाया

उदयपुर। एकलिंगजी स्थित हेरिटज गर्ल्स स्कूल की विरासत और सफलता की उपलब्धियों का स्कूल का 10वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।
यह वर्ष 2023-24 टर्की देश को समर्पित किया गया। अतःसभी कार्यक्रम इस देश की कला – संस्कृति को ध्यान में रख कर तैयार किये गए। दिवस का प्रारंभ एनएसजी महानिरीक्षक (मुख्यालय) के दीपक कुमार केडिया उद्बोधन से हुआ। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाएँ आने वाले भारत का भविष्य हैं। उन्हें भारत को उच्च शिखर पर ले जाना हैं।
इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन केडिया एवं स्कूल की छात्राघ्यक्षा जोरिन सांगी बॉलछिम के अभिभावकों द्वारा किया गया।
संस्था की प्राचार्या तुलसी भाटिया ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने सक्रिय रुप से भाग लेकर अपनी उत्तम प्रस्तुति दी। कला,टाई-डाई,साबुन,लिपबाम जैसी उपयोगी सामग्री के अतिरिक्त गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गृहविज्ञान एवं विभिन्न भाषाओं में कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। शैक्षिक ब्लाक में विज्ञान और गणित जैसे विषयों का सराहनीय जीवंत प्रदर्शन किया गया।
अध्यक्ष लेफ्टिनेन्ट जनरल ढिल्लन ने कार्य की सराहना करते हुए छात्राओं को जीवन में उच्च लक्ष्य रखनें की प्रेरणा दी। निदेशक श्रेयांस भंडारी ने छात्राओं को नूतन सोच के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेन्ट जनरल पदमसिंह शेखावत द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम को गति प्रदान की। लेफ्टिनेंट जनरल एन.के. सिंह ने मुख्य अतिथि लेफ्निेंट जनरल पदम सिंह शेखावत का स्वागत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।
उप प्रधानाचार्य सुश्री अमिता तिवारी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्कूल ने सांस्कृतिक कार्यक्मों की झड़ी लगा दी जिसका प्रारंभ ईशवंदनामय नृत्य से हुआ। कार्यक्रम में नाटक ‘अल्लादीन एंड द मैजिक कार्पेट-डिटोर टू तुर्किये दी म्युजिकल का सुन्दर ढंग से प्रस्तुतिकरण किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के सत्र 22-23 के श्रेष्ठ शिक्षकों तथा सहायक कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।विद्यालय में उत्कृष्ठ परिणाम देने वाली छात्राओं का भी सम्मान किया गया। ंछात्राध्यक्षा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!