भाजपा प्रत्याशी मेवाड़ का जनसम्पर्क जारी, गूंज रहे एकलिंगनाथ के जयकारे

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

नाथद्वारा, 07 नवम्बर। ‘नाथद्वारा में सुशासन लाना है, विकास का कमल खिलाना है।’

यह नारा इन दिनों नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में हर जगह गूंज रहा है। नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विश्वराज सिंह मेवाड़ जैसे ही जनसम्पर्क के दौरान किसी गांव-ढाणी में पहुंचते हैं वहां यह नारा गूंज उठता है। इसके साथ ही हर जगह भगवान एकलिंगनाथ के जयकारे भी लग रहे हैं। मंगलवार को जनसम्पर्क के दौरान एक गांव में उन्हें भगवान एकलिंगनाथ की तस्वीर भी भेंट की गई।

मंगलवार को ‘आपका प्रत्याशी, आपके द्वार अभियान’ के तहत विश्वराज सिंह मेवाड़ ने देलवाड़ा पंचायत में जनसंपर्क कर परिवारजनों से आशीर्वाद मांगा और क्षेत्र में भाजपा को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप सबका विश्वास और समर्पण ही भाजपा की जीत का प्रतीक है। मेवाड़ ने कहा कि वे आपके ही परिवार के सदस्य हैं और किसी भी समस्या के लिए हर वक्त आपके लिए उपलब्ध हैं। इस अवसर पर अब्बास हुसैन, यूसुफ खान, मीठालाल वर्मा, गोपाल सिंह परमार, भंवर सिंह परमार, धनराज, नंदलाल गमेती, खुमा गमेती ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की।

विश्वराज सिंह मेवाड़ ने देलवाड़ा मंडल के नेड़च में जनसंपर्क कर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया एवं विधानसभा चुनाव के लिए सहयोग और समर्थन मांगा। इस अवसर पर हितेश वैष्णव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान नेड़च सरपंच श्रीमती लाली बाई भील, कालू गमेती, रूप सिंह दुलावत, देवी लाल सुथार, भंवर सिंह, मोहन मेघवाल, भंवर सिंह राणावत, जवान रेवाड़ी, कैलाश पंडित, प्रदीप श्रीमाली, प्रेम श्रीमाली, उदय सिंह दांडमी, उदय लाल कुम्हार, गिरवर रेवाड़ी, लक्ष्मी शंकर श्रीमाली समेत कार्यकर्तागण व आमजन की उपस्थित रहे।

देलवाड़ा मंडल के ही घोड़च में जनसंपर्क के दौरान विश्वराज सिंह मेवाड़ ने आमजन से भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने की अपील की। वहां उन्होंने प्रभु चारभुजा नाथ के मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्थानीय पुजारी ने उन्हें तिलक लगाकर जीत का आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर घोड़च सरपंच देवी लाल, सोहन, सुरेंद्र राणावत, पन्नू रेवारी, पूर्व सरपंच स्वरूप सिंह राठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश पालीवाल, दिलीप नागदा, विजय सिंह, घोड़च पंचायत युवा मंडल के सभी सदस्यों सहित कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!