कांग्रेस के बूथ प्रभारियों के साथ पर्यवेक्षक ने की बैठक

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

फतहनगर। चुनावी रणभेरी बजने एवं नामांकन दाखिले के साथ ही कांग्रेस ने अपना प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी पुष्करलाल डांगी गांव-गांव जन सम्पर्क अभियान में लगे हैं वहीं नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को फतहनगर में दिल्ली कांग्रेस कमेटी पर्यवेक्षक कृष्ण जूण की उपस्थिति में बूथ अध्यक्षों की बैठक का आयोजन किया गया।

मण्डल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत ने बताया कि इस बैठक में सभी 25 बूथों के अध्यक्ष उपस्थित रहे जिन्हें पर्यवेक्षक ने अधिक से अधिक पार्टी के पक्ष में मतदान के टिप्स दिए। इस बैठक में नगर अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, मंडल महामंत्री ओमप्रकाश बारबर, पूर्व प्रधान बाबूलाल खटीक, पार्षद नारायण मोर,मनोहर त्रिपाठी,नरेश जाट, गोपाल सोनी, विनोद यादव,मनीष पालीवाल, मुकेश आचार्य,विद्याशंकर चनाल, शिवलाल शर्मा, वरिष्ठ नेता इब्राहिम मंसूरी,भगवत सिंह राठौड़, मदन प्रजापत, वरदीचंद बुनकर,पूर्व पालिका अध्यक्ष गोकल भील,ओमप्रकाश प्रजापत समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!