जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

जिला व सेशन न्यायाधीश चंचल मिश्रा ने खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन कर किया उत्साहवर्धन
उदयपुर, 6 नवंबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री चंचल मिश्रा की गरिमामय उपस्थिति में संभाग स्तरीय  खेलकूद  प्रतियोगिता भंडारी दर्शक मंडप में आयोजित हुई, जिसमें राजसमन्द, चितौड़गढ़, बासंवाड़ा, डूगरपुर, प्रतापगढ़ एवं उदयपुर जिले के खिलाडियों ने भाग लिया ।
प्राधिकरण सचिव व एडीजे कुलदीप शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिताओ के आयोजन में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री चंचल मिश्रा रहे। उद्घाटन समारोह में न्यायाधीश भूपेंद्र सनाढय अश्विन कुमार यादव, मनीष कुमार अग्रवाल, व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार मंचासीन रहे। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उदयपुर संभाग के जिला स्तर के विजेताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर वॉलीबाल, फुटबाल, कबड्डी, बेडमिंटन, शंतरज एवं एथेलेटिक्स में 100, 200, 400 मीटर एवं लंबी कुद व उंची कुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें राजसमन्द, चितौड़गढ़, बासंवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ एवं उदयपुर जिले के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के पदाधिकारी पुष्पेंद्र शर्मा, रेजीडेंसी प्राचार्या श्रीमती रंजना मिश्रा, जिला खेल अधिकारी अजीत जैन, पर्यवेक्षक मोहन मीणा, भेरू सिंह राठौड़ रोजी बग्गा, दीपक चांवरिया प्रभारी, भारत भूषण जोशी आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन श्रीमती पायल कुमावत ने किया। मेडिकल टीम की डॉ. मेघना कटारिया चिकित्सा अधिकारी व रेखा मेनारिया ने मय एंबुलेंस सेवाएं दी।

पेंशनर्स की सेवा के लिए प्रतिबद्ध उदयपुर का पेंशन कार्यालय
6 दिन में कुल 249 जीवन प्रमाण-पत्र बनाए

उदयपुर, 6 नवंबर। पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग की ओर से राजस्थान सिविल पेंशनर द्वारा जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने के लिए उदयपुर कार्यालय उदयपुर में आधार नंबर से ऑथेंटिक डेट बायोमेट्रिक मशीन द्वारा जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की जारी प्रक्रिया के तहत सोमवार तक कुल 249 जीवन प्रमाण-पत्र बनाये जा चुके है। अतिरिक्त निदेशक पेंशन भारती राज ने 1 नवंबर से शुरू हुई इस प्रक्रिया के संबंध मेंं अधिक से अधिक पेंशनर्स को सूचित करते हुए लाभान्वित किया जा रहा है। पेंशनर आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय में प्रातः 10ः30 से सायं 4ः30 बजे तक उपस्थित होकर अपना जीवन प्रमाण-पत्र बनवा सकते है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!