सुंदरवास में खाटू श्याम की भजन संध्या नौ को

उदयपुर। तीन बाणधारी सेवा समिति सुंदरवास की ओर से एक शाम खाटू श्याम के नाम विशाल भजन संध्या नौ नवंबर को उत्तरी सुंदरवास में आयोजित होगी। शाम सात बजे से शुरू होने वाली भजन संध्या में शिव चौक स्थित चौक में खाटू श्याम का आकर्षक दरबार सजाया जाएगा। समिति के महेश गायरी ने बताया कि साथ ही हारे के सहारे खाटू श्याम का आकर्षक शृंगार किया जाएगा। झूला महोत्सव होगा। श्याम के साथ साथ ही भक्तों पर पुष्प और इत्र वर्षा की जाएगी। विशाल भजन संध्या को देखते हुए तैयारियां शुरू हो गई है। भजन संध्या में मशहूर गायक अनिल शर्मा, आनंद शर्मा, प्रतीक माहेश्वरी, माही जोशी, खुश्बू जोशी और ऋषभ पंडित भजन पेश करेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!