भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने की मीडिया से बातचीत

राजस्थान में नौजवान हैरान, किसान परेशान, कानून व्यवस्था लहूलुहान, सरकार में आपसी घमासान और किताबों में महाराणा प्रताप की जगह अकबर महान
उदयपुर, 3 नवम्बर(ब्यूरो): भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राजस्थान में नौजवान हैरान, किसान परेशान, कानून व्यवस्था लहूलुहान, सरकार में आपसी घमासान और किताबों में महाराणा प्रताप की जगह अकबर महान का पाठ पठाया जा रहा है। ऐसी बुरी हालत देश के किसी अन्य राज्य की नहीं, जितनी राजस्थान की गत कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने कर दी। डॉ. त्रिवेदी शुक्रवार को उदयपुर के भाजपा शहर जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि गहलोत ने जहां राजस्थान में हैरान, परेशान तथा लहूलुहान करने वाली सरकार दी है, वहीं केन्द्र की मोदी सरकार ने आपका गर्व करने वाली सरकार दी है। मोदी ने युवा, किसान तथा आदिवासी सभी के विकास के लिए कई सौगातें दी हैं। उन्होंने हर घर शौचालय योजना, हर घर जल, रसोई गैस सिलेंडर सहित केन्द्र की अन्य कई योजनाओं को गिनाया।
जिस राज्य में तलवारों के आगे सर नहीं झुका वहां सर तन से जुद कर दिय गया
डॉ. सुधांशु ने कहा कि राजस्थान वीर प्रसूता, शौर्य, बलिदान तथा पराक्रम की भूमि है। मेेवाड़ की इस धरा पर जहां महाराणा प्रताप, वीर दुर्गादास, राणा पूंजा, मीरां बाई तथा भामाशाह जैसे दानी हुए और मेवाड़ में तलवारों के आगे कभी सिर झुका नहीं, वहां सर तन से जुदा कर दिया गया। उन्होंने कहा, जो सरकार राष्ट्रदोह कानून को खत्म करने की पैरवी करती थी, उसी ने पहला मामला अपनी ही पार्टी के विधायकों के खिलाफ दर्ज किया। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस और उसके नेता किस स्तर पर गिर सकती है। दरअसल कांग्रेस आतंकवाद का समर्थन करती है।
यह कैसी पार्टी, जिसके नेता लगाते हैं सोनिया—राहुल मुर्दाबाद के नारे
डॉ. सुधांशु ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं की खिंचाई करते हुए कहा कि यह कैसी पार्टी है, जिसमें उनके नेता मंच से सोनिया और राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाते हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की एक सभा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हीं के नेता ने पहले अशोक गहलोत जिंदाबाद का नारा लगाया, उसका अगला नारा सोनिया और राहुल गांधी मुर्दाबाद था। यह सब उनके उस नेता के सामने हुआ, जिसे राजस्थान जीतने की कमान सौंपी है। यह जाहिर करता है कि कांग्रेस किस तरह की पार्टी है और उनके नेता कितने स्वार्थी। उन्होंने कहा कि जहां के मुख्यमंत्री अपने ही उप मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष तथा पार्टी अध्यक्ष को ही बागी खेमा में मानते हैं, वह पार्टी जनता का भला नहीं कर सकती। जाहिर है कि राजस्थान की जनता को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि उनके एक नेता मोहब्बत की दुकान बांटते फिरते हैं और यहां आपस में झगड़े बड़े हैं। उनका ध्येय वाक्य जीतेगा भारत, जुटेगा इंडिया नहीं, बल्कि जुटेगा कट्टरपंथी, जीतेगा हमास है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!