राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की नवीन जिला कार्यकारिणी के प्रतिनिधि मंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक से की वार्ता

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

नवनियुक्त शिक्षकों,महात्मा गांधी विद्यालय में अधिशेष रहे शिक्षकों सहित समस्त शिक्षकों का वेतन दीपावली पूर्व दिलवाने की मांग

फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला कार्यकारिणी का प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक उदयपुर से मिला। प्रतिनिधि मंडल में जिला मंत्री वगतलाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शैलेष कोठारी, कोषाध्यक्ष मंगल कुमार जैन, राजेंद्रसिंह सारंगदेवोत, दिनेश कच्ची, विनोद चैबीसा, शेखर मण्डोवरा आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक से वर्तमान में नवनियुक्त शिक्षकों के एवं महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अधिशेष रहे शिक्षकों सहित समस्त शिक्षकों का वेतन दीपावली पूर्व दिलवाने की मांग की गई। वार्ता के दौरान अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुरलीधर चैबीसा व ललित दक ने प्रतिनिधि मंडल को शिक्षकों का वेतन दीपावली पूर्व दिलवाले का आश्वासन दिया। साथ ही बताया कि आज तक प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों का वेतन के लिए आदेश जारी कर दिए है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जो वेतन से वंचित शिक्षक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सके ऐसे समस्त शिक्षक ऑफलाइन आवेदन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक में भिजवावे ताकि वेतन दिलाने के आदेश शीघ्र जारी किया जा सकेगा। आज तक कार्यालय में प्राप्त आवेदन अनुसार समस्त चयनित वेतनमान के प्रकरण के आदेश भी कर दिए गए हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!