प्रधानमंत्री ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात की

PIB दिल्ली। 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का होगा कार्यक्रम।  इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी भी रहेंगे मौजूद। प्राण प्रतिष्ठा दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी।  रामजन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के सदस्यों ने पीएम मोदी से मुलाक़ात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का दिया निमंत्रण जिसे पीएम मोदी स्वीकार किया व मोदी कहा कि आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मेरे निवास स्थान पर मिलने आए थे। मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए निमंत्रित किया है. जय सियाराम।

मोदी ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का भी जिक्र करते हुए कहा की सदियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। राम मंदिर का निर्माण हमारी जीत जैसा है. भगवान राम आने ही वाले हैं।  मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि अपने जीवनकाल में, मैं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा।”

 

***

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!