ब्राह्मण महापंचायत को लेकर नाकोड़ा नगर बेडवास ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न

ब्राह्मण महापंचायत का पोस्टर विमोचन,द्वेषतावश सीपी जोशी के घर पथराव करने की कड़े शब्दों में निंदा की
फतहनगर। उदयपुर में होने जा रही ब्राह्मण महापंचायत के संदर्भ में नाकोड़ा नगर, बेडवास के ब्राह्मण समाज की आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमें उदयपुर विप्र कौर कमेटी के सदस्य अंबालाल नागदा, शैलेंद्र जोशी, योगेश नागदा का मार्गदर्शन मिला। सभी ने महापंचायत में सपरिवार आने ओर अधिकाधिक समाज जनो को साथ लाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ब्राह्मण महापंचायत के पोस्टर का विमोचन किया गया। प्रदेश विप्र सेना के संरक्षक सीपी जोशी के चित्तौड़गढ़ स्थित घर पर राजनीतिक द्वेषतावश पथराव करने की कड़े शब्दों में निंदा की गई और चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि इस प्रकार की घटना होती है तो विप्र समाज चुप नहीं बैठेगा। बैठक में नाकोड़ा नगर के अंबालाल शर्मा, लेहरी लाल पालीवाल,महेश व्यास, रमेश दवे, विनोद चैबीसा, नारायण लाल नागदा ,रतन नागदा, दिनेश नागदा एवं कॉलोनी के सभी ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजन सम्मिलित हुए। बैठक कार्यक्रम का संचालन हरिश चंद्र जोशी ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!