फतहनगर में धूमधाम से मनी अग्रसेन जयन्ती

फतहनगर। रविवार को यहां अग्रवाल समाज एवं अग्रवाल मारवाड़ी समाज द्वारा अग्रसेन जयन्ती धूमधाम से मनाई गयी। इस अवसर पर दोनों ही समाज द्वारा दोपहर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के दौरान समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभायात्रा में महाराज अग्रसेन की सज्जित झांकियां भी शामिल की गयी। जगह-जगह शोभायात्राओं का स्वागत किया गया। अग्रवाल समाज की शोभायात्रा चंगेड़ी रोड़ स्थित सत्यनारायण अग्रसेन वाटिका पहुंची जहां पर प्रतिभा सम्मान एवं पारितोषिक वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में अग्रसेन महाराज एवं महालक्ष्मी की आरती की गयी। इस अवसर पर समाज के प्रमुखजनों का आतिथ्य मिला। दोनों ही समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इससे पूर्व आज प्रातः वाहन रेली का आयोजन भी किया गया। पूर्व संध्या पर शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!