अपना घर आश्रम में दीनजनों की सेवा की

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर दिवास की सदस्याआंे ने आज आश्रयहीन, असहाय, बीमार, लावारिस ,दीनजनों की सेवार्थ संस्था आयड़ मींरा कोलोनी स्थित अपना घर आश्रम जा कर दीनजनों की सेवा की।
क्लब अध्यक्षा नयना जैन ने बताया कि अपना घर आश्रम के सचिव गोपाल कनेरिया ने आश्रम के  22 प्रभुजनों से परिचय कराया। सदस्याओं ने उन प्रभुजनों को किस तरह हम मदद कर सकते हैं यह जाना।वहां की रहन-सहन व रोजमर्रा की गतिविधियों का अवलोकन किया और आगे भी सहायता का विश्वास दिलाया। क्लब ने सदस्याओं के सहयोग से खाद्य सामग्री, दाल,चावल,आटा,शक्कर, चाय पत्ती,पपड़ी,पोहा,काला नमक,घी,नहाने का साबुन,टूथपेस्ट,टूथब्रश आदि वितरित किए गए।
दिवास की फाउंडर प्रेसिडेंट रेखा  भाणावत, अध्यक्ष नैना जैन, सचिव प्रीति सिरोया, सोनिका सिंघवी, ममता रांका, आशा श्रीमाली, मीना बोकडिया,ललिता बापना, विनीता पामेचा, मीना पगारिया, ललिता सिंघवी सहित दिवास  की 11 सदस्याएं उपस्थित थी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!