जोशी ने संभाला यूडीए सचिव का कार्यभार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। राज्य के कार्मिक विभाग की ओर से चुनाव पूर्व किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत किए गए तबादलों के क्रम में राजस्थान प्रशसनिक सेवा के अधिकारी राजेश जोशी को उदयपुर विकास प्राधिकरण के सचिव पद लगाया है। जोशी ने शनिवार को दोपहर बाद उदयपुर पहुंच सचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया। वे वर्तमान में उप सचिव राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर में पदस्थापित थे। उनके पिछले काफी समय से उदयपुर विकास प्राधिकरण में सचिव पद पर नियुक्ति होने के कयास लगाए जा रहे थे। जोशी का अब तक का अधिकतर समय कोटा रेंज में ही रहा।

डिस्कॉम का दो दविसीय अभ्यास वर्ग शुरू
उदयपुर। अजमेर विद्युत वितरण श्रमिक संघ का डिस्कॉम में स्तरीय दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ अखिल भारतीय मजदूर महासंघ एवं अखिल भारतीय पेंशनर्स संयोजक अमर सिंह सांखला द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ महामंत्री विजय सिंह बाघेला द्वारा किया गया।
संयोजक भारत किशोर सुहालका ने बताया कि हेमराज डागी की अध्यक्षता में आयोजन में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ राजेंद्र डाबी थे। अभ्यास वर्ग में करीब 11 जिलों से प्रतिभागी हिस्सा लेते हुए विभिन्न सत्रो में दो दिन तक श्रमिक समस्याओं राज्य की जनता को विद्युत आपूर्ति चर्चाओं सहित राष्ट्रीय औद्योगक हित श्रमिक हित विषयों पर चिंतन करेंगे। प्रारंभिक सत्रों में विद्युत प्रभारी कैलाश सेन, डिस्कॉम महामंत्री देवकरण सैनी, महासंघ कार्यकारी अध्यक्ष आजाद सिंह, महामंत्री सुरेश चंद्र शर्मा, डिस्कॉम कार्यकारी अध्यक्ष विनीत जैन, भवानी सिंह, संभाग प्रभारी प्रमोद कुंद्रा ने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन महामंत्री कपूर ने किया। स्वागत मावली अध्यक्ष घनश्याम एवं नारायण ने किया।

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल बड़ी का उद्घाटन
उदयपुर। शहर से सटी ग्राम पंचायत बड़ी में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ी का महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में रूपांतरण होने पर मुख्य अतिथि बड़ी सरपंच मदन पंडित द्वारा विद्यार्थियों के साथ उद्घाटन किया गया। अध्यक्षता प्रिंसिपल सुमन जैन ने की। कार्यक्रम में विद्यालय विकास प्रबंधन समिति सदस्य,अभिभावक परिषद के सदस्य, पदाधिकारी, शिक्षा समिति के दिग्विजय सिंह चौहान, भगवती लाल भारद्वाज, अरविंद सिंह चुंडावत, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी प्रशांत सोलंकी, पंचायत क्षेत्र के सभी स्कूलों के संस्था प्रधान वरिष्ठ अध्यापक पूजा गहलोत, सुधीन्द्र श्रीमाली, कल्पना सुथार, नारायण लाल चौबीसा, सरोज नरसीपुरा, खुशबू पालीवाल, स्वाति शर्मा,इंद्र लाल सुथार छात्र-छात्राओं के साथ आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!