विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने भूमि आवंटन प्रक्रिया में प्रत्यक्ष भूमिका निभाने वाले खोड़निया का जताया आभार
उदयपुर 08 अक्टूबर। एआईसीसी सदस्य दिनेश खोड़निया के उदयपुर दौरे के दौरान सर्किट हाउस उदयपुर में विभिन्न समाज और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत अभिनंदन किया।
पिछले दिनों जनसुनवाई कर भूमि आवंटन प्रक्रिया में प्रत्यक्ष भूमिका निभाने वाले खोड़निया से रविवार को भी कई समाज संस्थाओं ने भेंट की और खोड़निया का आभार जताया।
इसमें राव सरदार समाज संस्थान, कुमावत समाज पंचखेड़ा संस्थान, मेवाड़ा गांछा समाज संस्थान, तंबोली समाज संस्थान, श्री दिगम्बर जैन दशा नरसिंहपुरा समाज संस्थान, अखिल राजस्थान प्रयोगशाला सहायक संघ, दुग्ध उत्पादन संघ उदयपुर, सावली समाज युवा संस्थान आदि के प्रतिनिधि मंडलों ने भेंट कर अपनी कई समस्याओं से खोड़निया को अवगत करवाकर ज्ञापन दिए।
