उदयपुर। जिले के राजसमंद िजले के श्रीनाथजी मंदिर थाना क्षेत्र में गत दिनों पीछे से बाइक की टक्कर से घायल अन्य बाइक चालक तथा गत दिनों साइफन चौराहा पर वाहन की टक्कर से घायल स्कूटी चालक की यहां एमबी चिकित्सालय में उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार राजसमंद जिले श्रीनाथजी मंदिर थाना क्षेत्र में चीलेश्वर कलेड़ा निवासी नारायणलाल 25 पुत्र मांगीलाल कुमावत गत दो अक्टूबर को मोटरसाइकिल पर नाथद्वारा की जाते समय त्रिनेत्र सर्कल पर पीछे से अन्य बाइक की टक्कर घायल हो गया था। इसी तरह गत दो अक्टूबर को बेदला माता के दर्शन कर लौटते साइफन चौराहा पर पीछे से अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी चालक नीमच माता कच्ची बस्ती देवाली निवासी लक्ष्मीलाल 53 पुत्र दल्ला मेघवाल नीचे गिरने से घायल हो गया था। एमबी चिकित्सालय में उपचार के दौरान शनिवार को दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए।
घर से निकला युवक ट्रेन से कटा मिला
शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में आनंदपुरी बांसवाड़ा निवासी मोहनलाल (27) पुत्र दल्ला गरासिया 5 अक्टूबर को बिना बताए घर से निकल गया था। वह शुक्रवार रात्रि करीब सवा दस बजे प्रतापनगर क्षेत्र में रेलवे ट्रेक पर दो टुकड़ों में कटा हुआ मृत मिला। उसके पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त मोहनलाल के रूप में की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है और 5 अक्टूबर को बिना बताए घर से निकल गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
हादसे में घायल बाइक चालक व स्कूटी चालक की मौत
