मानसिक तनाव के चलते एक वृद्ध ने लगाई फांसी तो दूसरे ने खाया जहर

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शहर के समीप रामा क्षेत्र में मानसिक तनाव के चलते एक वृद्ध ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली तो राजसमंद जिले में अन्य एक वृद्ध ने मानसिक तनाव के चलते विषाक्त वस्तु खा आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार सुखेर थाना क्षेत्र में परायों की भागल रामा निवासी खेमा (52) पुत्र भूरा गमेती पत्नी के करीब छह दिन पूर्व पीहर चले जाने से परेशान होकर शुक्रवार रात को घर के पास ही पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर लटक गया। सुबह उसके काका लच्छा गमेती ने उसे फंदे पर लटके हुए देखा तो उसके साले जाजावतों का भागल निवासी रोशन पुत्र लोगर गमेती को बताया। परिजनों ने फंदे से उसे नीचे उतार एमबी चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। रोशन गमेती ने बताया कि एक पैर से विकलांग होने के कारण खेमा की मानसिक स्थिति सही नहीं थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
इसी तरह राजसमंद जिले के कांकरोली थाना क्षेत्र में पिपली आचार्यान निवासी रमेशदास उर्फ कालूदास (58) पुत्र मोतीदास वैष्णव ने 5 अक्टूबर को खेत पर मानसिक तनाव के चलते विषाक्त वस्तु खा ली। तबियत बिगड़ने पर उसे चिकित्सालय ले गए जहां उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
कीटनाशक मुंह में जाने से युवक की मौत
चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन थाना क्षेत्र में कोतपुरा निवासी देवीदास (30) पुत्र रामचंद्र दास वैष्णव शुक्रवार को खेत में लगी कपास की फसल पर कीटनाशक छिड़क रहा था। उसी दौरान कीटनाशक उसके मुंह में चले जाने से तबियत बिगड़ गई। उसे एमबी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!