3 लाख 15 हजार की रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार

स्कूल संचालक से ली थी रिश्वत
उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी)उदयपुर की टीम ने शुक्रवार को मावली क्षेत्र के मेड़ता गांव के सरपंच खेम सिंह देवड़ा को 3 लाख 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह राशि एक स्कूल संचालक से उसके खिलाफ संपर्क पोर्टल पर की गई शिकायत की जांच उसके पक्ष में करने के एवज में ली थी।
एसीबी के उप महानिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल ने बताया कि सरपंच खेम सिंह देवड़ा ने रिश्वत की राशि के रूप में पचास हजार रुपए नकद तथा 2 लाख 65 हजार रुपए का चेक लिया था। जिसे एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया कि स्कूल क्षेत्र में अतिक्रमण कर बनाए गए स्कूल को लेकर संपर्क पोर्टल पर शिकायत मिली थी। जिसकी जांच परिवादी के पक्ष में करने के एवज में सरपंच खेमसिंह देवड़ा ने 4 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत नहीं देने पर वह परिवादी को परेशान कर रहा था। काफी मन्नत करने पर सरपंच 3.50 लाख रूपए रिश्वत लेने पर राजी हो गया था। जिसमें से 35 हजार रुपए वह पहले ले चुका था तथा बाकी 3 लाख 15 हजार रूपए वसूलने के लिए शुक्रवार को बुलाया था। सरपंच खेम सिंहने परिवादी से 50 हजार रुपए नगद और 2.65 लाख रुपए का चेक अपने नाम लिया था। परिवादी से लिया चेक भुनवाने के लिए सरपंच बैंककर्मी को चेक दे रहा था कि एसीबी की टीम ने सरपंच को दबोच लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!