जिला स्तरीय युवा महोत्सव  – युवा प्रतिभाओं ने किया अपनी कला का प्रदर्शन

प्रतापगढ़, 02 सितम्बर। राजस्थान युवा बोर्ड, युवा मामले एवं खेल विभाग राज्य सरकार के निर्देशानसुार युवाओं को मौका देने और उनकी प्रतिभाओं को निखारने और राज्य की दुर्लभ और लुप्त कला एवं संस्कृति के संवर्धन, संरक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा जिलों में राजस्थान युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का आयोजन जिला स्तर पर कॉलेज ऑडिटोरियम कॉलेज परिसर में शनिवार को मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी राजेश कुमार नायक की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ। युवा महोत्सव के आयोजन के पीछे राज्य सरकार की मंशा सुदूर क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे आने का मौका देना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी प्रतापगढ़ राजेश कुमार नायक ने कहा की मुख्यमंत्री श्री गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार हर क्षेत्र में युवा प्रतिभाआंे को आगे लाने को लेकर विभिन्न आयोजन कर रही है। उन्हांेने कहा कि आप सभी अपनी औजस्वी उर्जा के साथ बेहतर से बेहतर श्रेष्ठ कला का प्रदर्शन करे ताकि आप राज्य स्तर पर अपने जिले का नाम रोशन कर सके। उन्हांेने कहा कि यहां जनजाति बाहुल्य क्षेत्र मंे एक से एक बढ़कर प्रतिभा है निश्चित ही जिले का नाम रोशन करेंगी। उन्हांेने प्रतिभागियांे से कहा कि आप जो भी विजेता रहेगी वे निश्चित ही अपनी कला प्रदर्शन राज्य स्तर पर करेंगी। प्रतियोगिता का परिचयन मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रहलाद चन्द पारिक ने दिया।
युवाओं ने किया श्रेष्ठ कला का प्रदर्शन
इस अवसर पर युवा प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियांे में युवा महोत्सव को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया व  युवा देर सायंकाल तक भी देखने व प्रदर्शन को लेकर बैठे रहे। युवाआंे ने अपनी श्रेष्ठ कला का प्रदर्शन किया। युवा प्रतिभाओं द्वारा शास्त्रीय एकल गायन, सामुहिक लोक गायन, लोक नृत्य, वाद्य यंत्र, तबला, हारमोनियम, कुच्ची, भरत नाट्यम, कथक की प्रस्तुतिया दी गई।
कॉलेज परिसर में भी आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
युवा महोत्सव को लेकर कॉलेज  परिसर में कमरा नम्बर 18 से 22 में पोस्टर, चित्रकला, एकाभिनेय, नाट्क, योगा, प्ले मॉडिलिंग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोतिज हुई जिसमें ब्लॉक स्तरीय विजेता युवाआंे ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी प्रतापगढ़ राजेश कुमार नायक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रहलाद चन्द पारिक, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक वासुमित्र सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक महेश चन्द्र आमेटा, समग्र शिक्षा प्रतापगढ़ के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामप्रसाद, एडीपीसी किशनलाल कोली, एबीईओ पुनमचन्द रैदास, डाईड के प्रधानाचार्य कृपानिधि त्रिवेदी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के डॉ. टीआर आमेटा, नागदेड़ा विद्यालय के प्रधानाचार्य धमेन्द्र विरवाल, स्काउट गाईड की सीओ रेखा शर्मा, जनप्रतिनिधि, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, अध्यापक, विद्यार्थी, युवा कलाकार व प्रतिभागी उपस्थित रहे। मंच का संचालन सुधीर वोरा व निधि बोबड़ा द्वारा किया गया। जिला स्तरीय युवा महोत्सव का 3 सितम्बर, रविवार को दोपहर एक बजे कॉलेज परिसर में पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित होगा।

राजस्थान मिशन 2030 अभियान
अभियान को लेकर तीसरे दिन भी चली वीसी, वीसी में हुआ अलग-अलग विभागों के साथ संवाद
समस्त विभागों को मिशन-2030 दस्तावेज तैयार करने के दिए निर्देश
प्रतापगढ़ 02 सितम्बर। राजस्थान मिशन 2030 अभियान को लेकर जयपुर से वीसी के जरिये शनिवार को प्रातः 11 बजे से वीसी का दौर चला जो कि देर सायंकाल तक चली जिसमें संबंधित अधिकारियों के प्रतिभागियों को विभाग द्वारा राजस्थान मिशन 2030 को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग प्रतापगढ़ के जनसुनवाई कक्ष में शनिवार को प्रातः 11 बजे से महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियांे, महिला पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगबाड़ी सहायिका, मिनी आंगबाड़ी कार्यकर्ता, दोपहर 3 बजे बाद कृषि विभाग के अधिकारियांे, कृषि पर्यवेक्षक, कृषक मित्र व सायं 5 बजे बाद पशुपालन विभाग के पशुधन सहायक व डेयरी समितियांे के सदस्य आदि वीसी के माध्यम से डीओआईटी कक्ष से जुड़े रहें व ब्लॉक स्तर पर भी वीसी के माध्यम ब्लॉक स्तर के कार्मिक जुड़े रहे।
वीसी के दौरान विभाग द्वारा अपने-अपने विभागांे की समीक्षा करते हुए विभागों के नवाचार, ऑनलाइन अपेक्षाएं, विचार, सुझाव आमंत्रित करना, संबंधित हितधारकों के साथ गहन परामर्श करने, मिशन-2030 फेस टू फेस सर्वे, फीडबैक का प्रपत्र भरवाकर/ऐप से स्कूलों/कॉलेजों में लेख एवं भाषण प्रतियोगिताएं आदि आयोजित करने, राजस्थान-मिशन 2030 वीडियो कॉन्टेस्ट, मुख्यमंत्री की विभिन्न हितधारकों/प्रभावशाली समूहों के साथ संवाद/मुलाकात, विभागों द्वारा विभागीय मिशन दस्तावेज-2030 तैयार करना व राजस्थान-मिशन 2030 की मॉनिटरिंग एवं समस्त गतिविधियो को टाइमलाईन के अनुसार पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
वीसी में यह रहे उपस्थित
वीसी के दौरान आईसीडीएस संगीता कुमारी, कृषि (विस्तार) के संयुक्त निदेशक कृष्ण कुमार, कृषि के सहायक निदेशक गोपालनाथ योगी, कृषि अधिकारी सम्पतराम मीणा, कृष्णपालसिंह राठौड, अरविन्द कुमार मीणा, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. श्रीनिवास सावले सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कार्मिकगण उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!