तीसरी मंजिल से गिरा चोर, सीसीटीवी में कैद दृश्य

इलेक्ट्रोनिक शोरूम से दस लाख रुपए का सामान चुरा ले गए, एक चोर की पहचान हुई
उदयपुर। शहर के हिरणमगरी क्षेत्र के एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम पर बीती रात करीब दस लाख रुपए की चोरी हो गई। शोरूम मालिक की रिपोर्ट पर शुक्रवार सुबह जब पुलिस ने शोरूम के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले तो एक चोर की पहचान हो गई। घटना में एक चोर तीसरी मंजिल से गिर गया, जिससे वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गया था लेकिन होश में आने के बाद वह भाग निकला।
मिली जानकारी के अनुसा कूंथु मशीनरी मार्ट शोरूम के मालिक अमित पुत्र पूरणमल जैन ने शुक्रवार सुबह चोरी की रिपोर्ट हिरणमगरी थाने में दी थी। जिसमें बताया कि बीती रात उसके यहां से दस लाख रुपए कीमत का सामान चोरी हो गया। पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची तो पास ही खाली भूखंड से कुछ टूटे हालत में 15 एलईडी टीवी तथा तीन साउंड सिस्टम बरामद किए। माना जा रहा कि चोरों ने उपर से ही टीवी तथा अन्य उपकरण बाहर खुले भूखंड में फैंके थे। जांच में पता चला कि चोरों ने शोरूम की तीसरी मंजिल स्थित गोदाम की खिड़की का शीशा तोड़ा और अंदर घुसकर वारदात की।
सीसीटीवी देखा तो चोर केबल वाला निकला
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो चोरों में एक की पहचान हो गई। जिसकी पहचान केबल वाले नरेंद्र सोलंकी के रूप में हुई। वह कुछ दिन पहले शोरूम पर केबल ठीक करने आया था। चोरी का सामान फैंकते समय वह भी तीन मंजिल उपर से गिर गया था और बेहोश हो गया था लेकिन होश में आने के बाद फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!