खुलीं 23 वारदातें
-राजेश वर्मा
उदयपुर 30 अगस्त। जिला पुलिस ने एक ऐसे अपराधी गिरोह का पर्दाफास किया है, जो वारदात की प्रकाशित खबरें इस्टाग्राम पर डालता था। चोरी—लूट सहित अन्य वारदात बनाने के लिए उन्होंने 425 संख्या के नाम से गिरोह बना रखा था। गिरोह की दहशत बढ़ती जाए, इसलिए वारदात के अगले दिन समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों को इस्टाग्राम पर डालते रहते थे। पुलिस ने इस गिरोह के एक सदस्य को पकड़ लिया और वह 23 वारदातों का खुलासा कर चुका है। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
बताया गया कि शहर के समीपवर्ती टीडी थाना पुलिस ने लूट करने वाली गैंग के सदस्य जेडी उर्फ जीवन लाल पिता धनेश्वर मीणा को गिरफ्तार किया है। बाघपुरा थाना क्षेत्र के गांव सरादेत के इस आरोपी को सेरा के जंगल से दबोचा था। पूछताछ में आरोपी ने लूट की साजिश रचने से लेकर गैंग के काम करने के तरीके का खुलासा किया। आरोपी ने 23 वारदात करना कबूला है।
उदयपुर एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि जेडी एवं उसके साथियों ने 425 संख्या के नाम से गैंग बना रखी थी जो अपराध करते थे। लूट के बाद अगले दिन इनकी जो भी खबरें अखबारों में खबरें छपती थी, उसकी कटिंग को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर देते। इसके पीछे इनकी सोच थी कि गैंग का रुतबा बढ़ेगा।
इंस्टाग्राम पर 425 ग्रुप बनाया
टीडी थानाधिकारी फैलीराम ने बताया कि पूछताछ में जेडी ने बताया कि इंस्टाग्राम पर 425 ग्रुप के नाम से अकाउंट बना रखा था। इसी के जरिए ये अखबारों की कटिंग पोस्ट करते थे। ताकि इनका खौफ और रुतबा बना रहे। थानाधिकारी ने बताया कि इसके अन्य साथी भी हैं। कई वारदात करने के बाद ये पकड़े नहीं गए तो हिम्मत बढ़ गई थी। जेडी ने बताया कि उसके साथ गिरोह में प्रवीण मीणा निवासी आडोल (झाड़ोल), दिनेश मीणा निवासी सरादीत (बाघपुरा), एक बाल अपचारी, राहूल उर्फ काउवा निवासी बोरीकुआ (टीडी), बन्टी मीणा निवासी सेरा (टीडी() दिनेश निवासी सरादीत (बाघपुरा) एवं जीतू मीणा निवासी उन्दरी (नाई) भी शामिल थे। अब इनकी तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि चाकू दिखाकर वह लूट की वारदात को अंजाम देते थे और जब कोई चाकू दिखाने के बाद भी काबू में नहीं आता तो उसकी आंखों में मिर्च झोंककर वारदात करते थे।
ऐसा गिरोह जो वारदात की खबरें डालता है इंस्टाग्राम पर
