जिंक स्मेल्टर मजदूर संघ ने 58 वा स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया

उदयपुर। जिंक स्मेल्टर मजदूर संघ ने अपना 58 वा स्थापना दिवस बुधवार को यूनियन दिवस के रूप मे समारोह पूर्वक मनाया। मुख्य अतिथि ईकाई प्रधान  मानस त्यागी ने अपने उद्बोधन में संघ कि एकता अनुशासन संगठन कि 57 साल कि यात्रा सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई शुभकामनाए दी। साथ ही वर्किंग टूगेदर कि निती पर कार्य करते हुए उद्योग कि उन्नति और ओर मजदूर हितों को ध्यान में रखते हुए यूनियन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

संघ के महामंत्री प्रकाश श्रीमाल ने अपने उद्बोधन में संघ कि 57साल के कार्यकाल के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। आज हिन्दूस्तान जिंक में कार्य करने वाले श्रमिकों के वेतनमान और सुविधाएं देश  के अन्य उद्योगों के मुकाबले बेहतर है और आने वाले दीर्घकालीन वेतन समझौता के बाद संविदा श्रमिकों का वेतन सुविधाएं देश में सर्वोच्च स्थान पर होगा। सभा मे सभी का स्वागत अभिनन्दन करते हुए बधाई शुभकामनाए दी।

सभी पुर्व नेता स्वर्गीय बी.चौधरी साब, श्री भेरुलाल मीणा, श्री नन्द किशोर भट्ट साहब,नाना लाल नागदा आदि नेताओं के योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि   दि गई। संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री मांगीलाल अहिर ने सभी को धन्यवाद देते हुए सभी साथियों को आव्हान किया कि कि हमारे संगठन कि विशेषता सभी श्रमिकों का साथ, स्थायी एवं संविदा श्रमिकों साथ मिलकर काम करना है। आगे भी आपसी सहमति भाईचारा से एकता अनुशासन से संगठन को मजबूत करना है।

मंच संचालन अरुण दास ने किया। सभा मे सभी संविदा, स्थायी श्रमिकों के साथ अधिकारीयों ने भाग लिया।मिठाई वितरण सभी श्रमिकों को किया गया। जिंक स्मेल्टर मजदूर संघ, हिन्दुस्तान जिंक वर्कस फेडरेशन जिंदाबाद के नारों के साथ सभा सम्पन्न हुई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!