कॉलेज में मीरा मूर्ति लगाने और आउटर छात्रों की एंट्री बंद करने की मांग
उदयपुर। संभाग के सबसे बड़े सरकारी मीरा गर्ल्स कॉलेज में एनएसयूआई से जुड़ी छात्राओं ने सोमवार को कॉलेज के बाहर धरना दिया। उनकी मांग कॉलेज में मीरा की प्रतिमा लगाए जाने के साथ आउटर छात्रों की एंट्री कॉलेज में रोके जाने को लेकर थी।
धरना को नेतृत्व कर रही छात्रा नेता दिशा तावड़ और रश्मी सालवी ने बताया कि कॉलेज के दोनों गेट पर गार्ड नहीं होने से आउटर युवक कॉलेज में एंट्री कर रहे हैं। यह लड़कियों का कॉलेज है और हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की है लेकिन कॉलेज में हर कोई एंट्री कर रहा है।
दूसरी मांग, कॉलेज में मीरा बाई की मूर्ति लगाने की है। जिसका एनएसयूआई द्वारा मांग किए जाने पर बजट पास हो चुका है, किन्तु अभी तक मूर्ति स्थापित नहीं की गई। जबकि इस बजट को पास कराने का झूठा श्रेय एबीवीपी ले रही है। एबीवीपी ने जीतने के बाद कुछ काम नहीं किया।
बीए की सीटें बढ़ाने की मांग
छात्राओं ने बीए में सीटें बढ़ाने की भी मांग उठाई। साथ ही छात्राओं ने छात्रसंघ चुनाव के
दौरान वोटिंग व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कॉलेज में बीते 10 साल से लगातार एबीवीपी जीतकर आ रही है इसलिए वोटिंग जिला प्रशासन की निगरानी में होनी चाहिए और सीसीटीवी कैमरे लगाकार इसकी रिकॉर्डिंग होनी चाहिए।
मीरा गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने दिया धरना
