उदयपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोराणा ब्लॉक झाड़ोल के प्राचार्य एवं पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) विजय सारस्वत द्वारा सेवानिवृति के अवसर पर 3 अगस्त को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजीडेंसी मधुबन परिसर में सायं 5.30 बजे 11 बेटियों का सहयोग एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला, विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास, वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत, जिला प्रमुख ममता कुंवर पंवार, जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल, टीएडी आयुक्त ताराचंद मीणा, समाजसेवी भीमसिंह चुण्डावत व आरएससीईआरटी निदेशक कविता पाठक होंगे। सारस्वत ने बताया कि समारोह में जरुरतमंद 11 बेटियों को शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, विवाह आदि कार्यो के लिए सम्मानस्वरुप आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
11 बेटियों का सहयोग व सम्मान समारोह 3 को
