विशाल कावड़ यात्रा का जिला कांग्रेस पार्टी करेगी स्वागत

कावड़ यात्रा मांडल तालाब की पाल से प्रारंभ होकर मुख्य-मुख्य मार्ग से होते हुए दोपहर 2 बजे भीलवाड़ा क्लब के पास, कलेक्ट्री चौराहा पहुंचेगी जहां जिला कांग्रेस पार्टी के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा
भीलवाड़ा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री रामलाल जाट द्वारा विशाल एवं ऐतिहासिक कावड़ यात्रा का जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा दोपहर 2 बजे भीलवाड़ा क्लब के पास, कलेक्ट्री चौराहे पर स्वागत करेगी। कावड़ यात्रा का कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के द्वारा भी ऐतिहासिक स्वागत सत्कार किया जाएगा।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेता रामलाल जाट के द्वारा पवित्र श्रावण मास में हजारों की संख्या में पद यात्रियों के साथ विशाल कावड़ यात्रा मांडल तालाब की पाल से हरनी महादेव तक निकाली जाएगी। इस अवसर पर सभी पूर्व सांसद, संसद सदस्य, पूर्व एमएलए और वर्तमान एमएलए, एमएलए प्रत्याशी, सभापति, पूर्व सभापति, जिला प्रमुख, पूर्व जिला जिला परिषद सदस्य, पूर्व जिला परिषद सदस्य, प्रधान, पूर्व प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, पूर्व पंचायत समिति सदस्य, सभापति और उपसभापति, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, वर्तमान पार्षद, अग्रिम संगठन के अध्यक्ष गण, प्रकोष्ठ और विभाग के अध्यक्षों से विनम्र आग्रह है कि जिला कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में ऐतिहासिक कावड़ यात्रियों का भव्य स्वागत और सत्कार किया जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री मोहन लाल जी सुखाड़िया की जयंती मनाई जाएगी
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री मोहन लाल जी सुखाड़िया की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा द्वारा जिला कार्यालय में 31 जुलाई को प्रातः 11ः15 बजे मनाई जाएगी जिसमे भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी एवं पार्टी के सभी वरिष्ठजन, सभी साथीगण उपस्थित होकर श्रद्धांजली एवं पुष्पांजली अर्पिेत करेंगे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!