पौधें लेने जनता उमड़ पड़ी,रविवार को भी होगा पौध वितरण
उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय पौध वितरण के क्रम में शनिवार को शहर में 4 विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क पौध वितरण किया गया। जहंा पौधे लेने जनता उमड़ी पड़ी। पहले दिन 1700 पौधों को वितरण किया गया।
क्लब अध्यक्ष गिरीश मेहता ने बताया कि आज के इस कार्यक्रम का उद्घाटन वन विभाग के मुख्य वन्य जीव संरक्षक आर.के.जैन ने किया। जैनठेला के निदेशक सुभाष जैन विशिष्ठ अतिथि थे। संरक्षक आर.के.जैन ने बताया कि वन विभाग रोटरी क्लब उदयपुर व राजस्थान पत्रिका के माध्यम से प्रतिवर्ष पौध वितरण के कार्यक्रम आयोजित शहर को हरा-भरा बनानें का हरसंभव प्रयास करता रहा है। आज भी पौध वितरण के दौरान शहरवासियों से यह संकल्प लिया कि वे इन पौधों की देखभाल अपने बच्चों की तरह करेंगे।
गिरीश मेहता ने बताया कि आज फतहसागर पाल पर प्रातः 7 से 7.45 बजे, सुखाड़िया सर्कल पर प्रातः 8 स थे। 8.30 तक,सुखाड़िया यूनिवर्सिटी गेट पर प्रातः 8.45 से 9.15 तक,उदयपुर होटल सुरजपोल पर प्रातः 9.30 से 10 बजे तक लगभग 1700 पौधों का वितरण किया गया। इन पौधों को लेने के लिये जनता उमड़ पड़ी।
उन्होंने बताया कि रविवार को आयोजित होने वाले पौध वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्थान पत्रिका के उदयपुर के संपादक अभिषेक श्रीवास्तव करेंगे। अतिथि आएएस दीपक मेहता होंगे।
रविवार को गुलाबबाग, शेर वाली फाटक पर 7 से 7.45,आलोक स्कूल, सेक्टर-11 पर प्रातः 8 से 8.30 बजे,विवेक पार्क, सेक्टर-3 विकास होस्पीटल के पास प्रातः 8.45 से 9.15 बजे तक, रोटरी भवन, रानी रोड़ पर प्रातः 9.30 से 9.45 बजे तक पौध वितरण किये जायेंगे। आज के पौध वितरण कार्यक्रम मेें इस अवसर पर सचिव विवेक व्यास कार्यक्रम संयोजक हेमन्त मेहता, चेयरमैन टी एस मोदी, निदेशक यू.एस. चौहान, डॉ.ए.के.गुप्ता और अन्य रोटेरियन एव रोटरी एन्स उपस्थित थे।
रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर ने 1700 पौधों का किया वितरण
