दिनेश हाड़ा लोजपा के जिलाध्यक्ष मनोनीत

उदयपुर, 28 जुलाई। लोक जनशक्ति पार्टी (रा) राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कमार बुराहड़िया ने उदयपुर जिला अध्यक्ष पद पर दिनेश हाड़ा को मनोनीत किया है। बुराहड़िया ने बताया कि दिनेश हाड़ा जिला तैलिक साहू महासभा में जिला प्रवक्ता का दायित्व संभाल रहे हैं और लम्बे समय से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। हाड़ा को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन के साथ ही उन्हें उदयपुर में संगठन की कार्यकारिणी के गठन व अन्य गतिविधियों को गति प्रदान देने के निर्देश दिए गए हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!