पांच साल के पार्थ का श्रीराम स्तुती पर म्यूजिक एल्बम 19 को रिलिज होगा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

भीलवाड़ा। काशीपुरी निवासी पांच साल के पार्थ सोनी  का 19 जुलाई को श्रीराम स्तुती पर म्यूजिक एल्बम रिलिज होगा। पार्थ के दादा हरगोविंद व दादी उर्मिला सोनी ने बताया कि पार्थ बचपन से धार्मिक प्रवर्ती के साथ ही गो सेवा, भजन, मंत्रोचार, डांस के साथ साथ क्रिएटिविटी प्रस्तुतियां करता आ रहा है। इन्ही गतिविधियों को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय बुक ऑफ रिकॉर्ड्स व इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ नवरत्ना चेरेटिबल ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी  एवं भारतीय सद्बभावना मंच के राष्ट्रीय सलाहकार सीए (डा) अर्ज़ुन मूंदडा ने बताया कि पिता पुनीत सीए सीएस व माता खुशबू इंजीनियर होते हुए भ्राता अमित सपत्नीक कल्पना एवं सुमित सपत्नीक  सविता बच्चो के साथ सभी संयुक्त परिवार में रहते हुए पार्थ की रुचि को देखते हुए उसे प्रोत्साहित करते आ रहे हे । उसी की म्यूजिक व भगवान श्री राम में रुची को देखते हुए श्रीराम स्तुती पर एल्बम नवीन राव के मार्ग दर्शन में बनाई। जिसका विमोचन 19 जुलाई को संगम ग्रुप के चेयरमैन रामपाल सोनी के मुख्य आतिथ्य,  अखिल भारतीय माहेश्वरी महसभा के कोषाध्यक्ष राज कुमार कालिया की अध्यक्षता ,आर एस एस के विभाग प्रचारक दीपक, संगम इंडिया लिमिटेड के एमडी एस एन  मोदानी, अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन के महामंत्री प्रदीप लड्ढ़ा, रंजन ग्रुप के चेयरमैन डा. पी एम  बेसवाल, आरसीएम ग्रुप के प्रकाश छाबड़ा अतिथि के रुप में मोजूद  रहेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!